मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 75,000 के नीचे पहुंचा, निफ्टी 187 अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 75,000 के नीचे पहुंचा, निफ्टी 187 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 417.61 अंकों की गिरावट के साथ 74,893.45 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 186.55 अंकों की गिरावट के साथ 22,609.35 पर खुला। इससे पहले, पिछले हफ्ते भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

पिछले शुक्रवार को सेंसेक्स 123.35 अंक टूटकर 75,612.61 अंकों पर खुला था, जबकि निफ्टी 55.95 अंक गिरकर 22,857.20 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

सिर्फ 1 शेयर हरे निशान में, बाकी 29 कंपनियां घाटे में

आज की गिरावट इतनी भारी रही कि सेंसेक्स की 30 में से केवल 1 कंपनी का शेयर बढ़त के साथ खुला, जबकि 29 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इसी तरह, निफ्टी 50 के 50 में से 49 शेयर लाल निशान में खुले।

आज महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 0.46% की बढ़त के साथ खुलने वाला एकमात्र स्टॉक था, जो हरे निशान में कारोबार कर रहा था। वहीं, जोमैटो का शेयर 1.89% गिरकर खुला, जो आज की सबसे बड़ी गिरावट में शामिल रहा।

लाल निशान में खुले सेंसेक्स के प्रमुख शेयर

आज एचसीएल टेक के शेयर 1.56%पावरग्रिड 1.41%टेक महिंद्रा 1.23%एनटीपीसी 1.00%टीसीएस 0.94%एसबीआई 0.92%इंफोसिस 0.83%टाइटन 0.76%एचडीएफसी बैंक 0.75%टाटा मोटर्स 0.65%अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63%टाटा स्टील 0.53%इंडसइंड बैंक 0.49%आईटीसी 0.49%बजाज फिनसर्व 0.47%रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.44%हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43%नेस्ले इंडिया 0.39%एक्सिस बैंक 0.33%बजाज फाइनेंस 0.33%एशियन पेंट्स 0.32%भारती एयरटेल 0.31%एलएंडटी 0.29%कोटक महिंद्रा बैंक 0.26%आईसीआईसीआई बैंक 0.25%अडानी पोर्ट्स 0.21%सनफार्मा 0.17% और मारुति सुजुकी 0.16% की गिरावट के साथ खुले।

शेयर बाजार में लगातार जारी इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। आगे बाजार की दिशा क्या होगी, यह वैश्विक संकेतों और निवेशकों की धारणा पर निर्भर करेगा

Share This
अगला लेख → शादी के खर्च को सुरक्षित बनाएगा वेडिंग इंश्योरेंस, जानें क्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun