मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 645 अंक और निफ्टी 204 अंक लुढ़के

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 645 अंक और निफ्टी 204 अंक लुढ़के

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स आज 644.64 अंकों यानी 0.79% की गिरावट के साथ 80,951.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 203.75 अंक (0.82%) टूटकर 24,609.70 पर बंद हुआ।

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट आई थी, जब सेंसेक्स 873 अंक और निफ्टी 262 अंक लुढ़क गया था। हालांकि बुधवार को बाजार में थोड़ी राहत देखने को मिली थी, लेकिन गुरुवार को फिर से बिकवाली हावी रही।

सेंसेक्स की 30 में से केवल 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

निफ्टी 50 की बात करें तो 50 कंपनियों में से केवल 11 के शेयर ही तेजी के साथ बंद हुए, जबकि शेष 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

इंडसइंड बैंक टॉप गेनर

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.73% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.27% की गिरावट दर्ज की गई।

इन कंपनियों के शेयरों में रही भारी गिरावट

  • टेक महिंद्रा: 1.77% गिरावट
  • आईटीसी: 1.72%
  • बजाज फिनसर्व: 1.54%
  • पावर ग्रिड: 1.44%
  • मारुति सुजुकी: 1.34%
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 1.31%
  • नेस्ले इंडिया: 1.26%
  • एनटीपीसी: 1.24%
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: 1.20%
  • टीसीएस: 1.19%
  • इंफोसिस: 1.15%
  • टाटा मोटर्स: 1.14%
  • लार्सन एंड टुब्रो: 1.08%
  • टाइटन: 0.92%
  • एचसीएल टेक: 0.85%
  • एक्सिस बैंक: 0.75%
  • एशियन पेंट्स: 0.55%
  • अडाणी पोर्ट्स: 0.54%
  • बजाज फाइनेंस: 0.52%
  • सनफार्मा: 0.52%
  • एचडीएफसी बैंक: 0.28%
  • आईसीआईसीआई बैंक: 0.26%
  • एसबीआई: 0.15%
  • टाटा स्टील: 0.06%

बढ़त में रहीं कुछ कंपनियां

  • भारती एयरटेल: 0.44% की बढ़त
  • अल्ट्राटेक सीमेंट: 0.10%
  • एटरनल: 0.09%

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुए।

लगातार दूसरे सप्ताह के अंत में बाजार में गिरावट दिख रही है। निवेशकों में चुनावी अनिश्चितता और वैश्विक संकेतों को लेकर चिंता बनी हुई है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

Share This
अगला लेख → RBI के अनुसार, गेहूं को छोड़ अन्य मुख्य खाद्य फसलों के मंडी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun