मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

श्रीलंका की इन खास जगहों को देखना न भूलें, ये सफर जिंदगी भर याद रहेगा

श्रीलंका की इन खास जगहों को देखना न भूलें, ये सफर जिंदगी भर याद रहेगा

अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं या इतिहास से जुड़ी बातें जानने में रुचि रखते हैं, तो श्रीलंका आपके लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। ये खूबसूरत द्वीप न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, बल्कि इसका पौराणिक महत्व भी है। कहा जाता है कि श्रीलंका का संबंध भगवान श्रीराम से भी रहा है, इसलिए भारत के कई यात्री इस देश की यात्रा को खास मानते हैं। चलिए जानते हैं श्रीलंका की कुछ ऐसी प्रमुख जगहों के बारे में, जिन्हें देखकर आपकी यात्रा यादगार बन सकती है।

एडम्स पीक (एडम चोटी)
श्रीलंका की एडम चोटी एक धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। जब आप इसकी चोटी पर पहुंचते हैं, तो वहां से दिखने वाला नजारा बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। यहां एक बौद्ध मंदिर भी स्थित है और एक विशाल चट्टान पर एक पदचिह्न उकेरा गया है, जिसे अलग-अलग धर्मों के लोग अपनी मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं।

रावण फॉल्स
अगर आप झरनों के शौकीन हैं, तो रावण वॉटरफॉल को मिस नहीं करना चाहिए। ये शानदार झरना एला वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के पास स्थित है। झरने की खूबसूरती और आसपास की हरियाली में समय बिताकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। यह जगह प्रकृति के प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।

सिगरिया रॉक फोर्ट्रेस
सिगरिया एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे लोग दुनिया का आठवां अजूबा मानते हैं। यह विशाल चट्टान पर बना किला न केवल स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि इसकी दीवारों पर बनी प्राचीन चित्रकारी भी देखने लायक है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है, जो इसकी ऐतिहासिक अहमियत को दर्शाता है।

मिन्टेल
मिन्टेल श्रीलंका का एक प्रसिद्ध पर्वतीय क्षेत्र है जो बौद्ध समुदाय के लिए आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां की शांति, हरियाली और आध्यात्मिक माहौल मन को सुकून देता है। जो लोग प्रकृति के साथ आध्यात्मिकता को भी अनुभव करना चाहते हैं, उनके लिए मिनटेल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

अगर आप इतिहास, संस्कृति और प्रकृति का संगम एक ही जगह पर देखना चाहते हैं, तो श्रीलंका की यात्रा आपके लिए एक यादगार अनुभव बन सकती है।

Share This
अगला लेख → पेट की चर्बी को कम करने के लिए इन एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun