मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर, ICU में किए गए शिफ्ट

सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर, ICU में किए गए शिफ्ट

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान की तबियत खराब हो गयी, जानकारी के अनुसार उनका संक्रमण तेजी से बढ़ा और हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उन्हें दस लीटर प्रति मिनट के प्रेशर से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

इससे पहले आजम खान और उनके बेटे अबुद्ल्ला आजम को रविवार रात 9 बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया. आजम खान और और उनके बेटे दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं. वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है.

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि रविवार को रात 9 बजे समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आज़म खान और उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खान कोरोना संक्रमण के कारण इलाज के लिए भर्ती हुए. रविवार को आजम खान को मॉडरेट इंफेक्‍शन बताया गया था और उन्हें 4 लीटर ऑक्सीजन के प्रैशर पर रखा गया था.

पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर में निरुद्ध हैं. सीतापुर जेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था. कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें पहले लखनऊ मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने की तैयारी की गई थी, लेकिन आजम खान ने जाने से मना कर दिया था.

Share This
अगला लेख → कोरोना संक्रमण के कारण UP-TET परीक्षा स्थगित

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun