मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील टिप्पणी केस में साइबर सेल का कड़ा रुख, 17 को हाजिर होने के निर्देश

समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील टिप्पणी केस में साइबर सेल का कड़ा रुख, 17 को हाजिर होने के निर्देश

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक बार फिर समन जारी किया है। उन्हें 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह समन तब भेजा गया जब रैना के वकील ने पुलिस को सूचित किया कि वह वर्तमान में अमेरिका में हैं और 17 मार्च को भारत लौटेंगे। हालांकि, मुंबई पुलिस ने उनकी टीम को स्पष्ट कर दिया कि जांच इतने लंबे समय तक लंबित नहीं रह सकती। इसलिए, उन्हें 14 दिनों के भीतर पूछताछ के लिए उपस्थित होना होगा।

अब तक दर्ज हुए सात लोगों के बयान

इस मामले में खार पुलिस अब तक सात लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें शो के पैनलिस्ट रहे रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा शामिल हैं। इसके अलावा, शो के स्टूडियो मालिक बलराज घई और तीन तकनीकी कर्मियों के बयान भी लिए जा चुके हैं।

एफआईआर दर्ज करने पर अभी निर्णय नहीं

फिलहाल, मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। पुलिस का कहना है कि वह पहले सभी संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी, उसके बाद ही एफआईआर दर्ज करने पर विचार किया जाएगा।

क्या है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी से अनुचित सवाल पूछा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इस घटना के चलते अल्लाहबादिया को ट्रोल किया गया और कई उपयोगकर्ताओं ने शो को बंद करने की मांग की। यहां तक कि लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की।

समय रैना की प्रतिक्रिया

समय रैना ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बेहद कठिन है। मैंने अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा मकसद केवल लोगों को हंसाना और उनका मनोरंजन करना था। मैं जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। धन्यवाद।”इसके अलावा, उन्होंने 10 फरवरी को विवादित एपिसोड भी अपने यूट्यूब चैनल से हटा दिया था

Share This
अगला लेख → जब प्रोड्यूसर प्रेमी ने इस अभिनेत्री को बेरहमी से पीटा, तब ऐ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun