मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सर्दियों के मौसम में लगातार बुखार आना क्या एक्यूट फ्रेबाइल रोग का संकेत है ? जानें इसके लक्षण और इलाज

सर्दियों के मौसम में लगातार बुखार आना क्या एक्यूट फ्रेबाइल रोग का संकेत है ? जानें इसके लक्षण और इलाज

सर्दियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है, क्योंकि इस मौसम में ठंड के साथ कई मौसमी बीमारियां भी आती हैं। ठंडी हवा के संपर्क में आने से सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, फ़्लू, गले का इंफेक्शन, निमोनिया और अन्य कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-बुखार आम हो जाता है, लेकिन अक्सर लोग बुखार की दवा खुद से मेडिकल शॉप से खरीदकर दो-तीन दिन तक खा लेते हैं और फिर छोड़ देते हैं। हालांकि, शरीर में बुखार बना रहता है। अगर बुखार 21 दिन से ज्यादा समय तक रहता है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

लंबे समय तक बुखार रहना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह एक्यूट फ्राइबल का कारण बन सकता है, जो विभिन्न कारणों से हो सकता है, जैसे फ्लू, डेंगू, मलेरिया या इंफ्लूएंजा। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अजित कुमार के अनुसार, एक्यूट फ्राइबल के लक्षण और कारण क्या हो सकते हैं, आइए जानते हैं:

  1. तेज सिरदर्द: एक्यूट फ्राइबल में सामान्य बुखार के लक्षणों के साथ सबसे पहले तेज सिरदर्द महसूस होता है। इसमें सिर में अचानक दर्द होने के साथ-साथ ठंड भी महसूस होती है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता और दर्द कई दिनों तक बना रहता है। यदि सिरदर्द लंबे समय तक बना रहे और ठंड भी महसूस हो रही हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  2. ठंड के साथ तेज बुखार: इस बीमारी में मरीज को ठंड लगने के साथ-साथ तेज बुखार आता है, जो दवा लेने के बाद भी कम नहीं होता। बुखार सामान्य से अधिक होता है और लंबे समय तक बना रहता है।
  3. जोड़ों में दर्द: एक्यूट फ्राइबल में जोड़ों में तेज दर्द हो सकता है, खासकर घुटनों, कूल्हों और कलाई में। इस दर्द के कारण व्यक्ति को चलने-फिरने में कठिनाई होती है।
  4. थकान और कमजोरी: एक्यूट फ्राइबल में मरीज को बुखार के सामान्य लक्षणों के साथ थकान और कमजोरी अधिक महसूस होती है। कई बार यह थकान इतनी ज्यादा हो सकती है कि व्यक्ति हमेशा बिस्तर पर लेटा रहना चाहता है।

एक्यूट फ्राइबल के कारण
सर्दियों में बुखार होना आम है, लेकिन कभी-कभी यह बुखार लंबा खिंच सकता है, जिससे एक्यूट फ्राइबल हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे वायरस, बैक्टीरिया, दूषित भोजन, गंदा पानी, भूख कम लगना, उल्टी, त्वचा पर चकत्ते, दवाओं के साइड इफेक्ट्स और अन्य कई कारक।

Share This
अगला लेख → रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से होंगे चमत्कारी फायदे, ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun