मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

साल 2020 का दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण आज

साल 2020 का दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण आज

ज्योतिष डेस्क – साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण शुक्रवार को लगेगा। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। माह जून की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून भी कहा जाता है। इस कारण ये चन्द्र ग्रहण स्ट्रॉबेरी चंद्रग्रहण कहलाएगा।

चंद्रग्रहण पांच जून की रात 11.15 पर शुरू होगा। जो कि देर रात यानि 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक लगा रहेगा। यह चन्द्र ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट तक चलता रहेगा। इस चन्द्र ग्रहण का अधिकतम फेस रात में 12.54 पर होगा। शहरवासी चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

इस चंद्रग्रहण को नंगी आंखों देखने पर चन्द्र ग्रहण के आरंभ और अंत को नहीं समझा जा सकता है। लेकिन जब चन्द्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की उप छाया में आ जाएगा, तब हम चन्द्रमा के प्रकाश में आए हुए अंतर को आसानी से देख पाएंगे। इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए 12.30 से 1.30 बजे तक का समय उत्तम है। चंद्र ग्रहण को लखनऊ समेत पूरे भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा अधिकांश एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, साउथ अमेरिका के देशों समेत प्रशांत महासागर, अटलांटिक व हिन्द महासागर और अंटार्टिका में देखा जा सकेगा।

Share This
अगला लेख → पत्नी क्या चाहती है अपने पति से ?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun