सिर्फ भारतीय यूजर्स को iPhone 15 में मिलेंगे ये स्पेशल फीचर्स! जानिए
iPhone 15 की लॉन्च डेट सामने आने के बाद स्मार्टफोन यूजर्स काफी उत्साहित हैं। इस फोन को कई नए अपडेट मिलने की उम्मीद है। iPhone 15 के साथ iOS 17 भी लॉन्च हो सकता है. ये अपडेट चुनिंदा डिवाइस पर उपलब्ध होंगे। iOS 17 में कई खास फीचर्स हैं, जिसे सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च करने की योजना है। अगर आप भी iPhone यूजर हैं और इसे लेने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। आइए जानते हैं उन सभी 5 फीचर्स के बारे में जिनका इस्तेमाल सिर्फ भारतीय यूजर्स ही कर पाएंगे।
कीबोर्ड में मिलेंगे भाषाओं का सपोर्ट
iOS 17 अपडेट को डेवलप करते समय भारतीय यूजर्स पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें न सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी बल्कि कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करने की संभावना है। कीबोर्ड में ट्रांसलिटरेशन फीचर जोड़ा गया है. आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में कोई भी टेक्स्ट पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही उर्दू, पंजाबी और गुजराती सपोर्ट भी मिलेगा। iOS 16 में हिंदी, बंगाली और मराठी को जोड़ा गया।
रिंगटोन फीचर बेहद खास है
नए iOS 17 अपडेट में सबसे खास रिंगटोन फीचर. इसमें अलग-अलग सिम के लिए अलग-अलग रिंगटोन सेट करने की सुविधा है। इसके अलावा, किसी कॉन्टैक्ट को सेव करते समय आप न केवल नाम और इमोजी, बल्कि स्टिकर और फोटो भी जोड़ पाएंगे। इससे आप अपनी फोटो को स्टिकर में बदल सकेंगे. इसमें पहले से मौजूद स्टिकर पैक डाउनलोड करने की भी सुविधा है