मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीएम योगी ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, विपक्ष को दी अहम सलाह

सीएम योगी ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, विपक्ष को दी अहम सलाह

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी, मंगलवार से प्रारंभ होगा। इससे पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और स्वस्थ चर्चा के माध्यम से प्रदेश के विकास में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सार्थक चर्चा होनी चाहिए ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो सके और प्रदेश के विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए और सदन की कार्यवाही में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी दलों से अपील की कि वे सदन के सुचारू संचालन में सहयोग करें। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक विनोद सरोज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share This
अगला लेख → ट्रंप प्रशासन ने बदला DOGE का निर्णय, अब नहीं होगी परमाणु हथ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun