सीबीआई ने जारी किया रिया चक्रवर्ती को समन,पूछताछ के लिए बुलाया
मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है. सीबीआई एक-एक करके उन सबलोगों तक पहुंच रही है जो सुशांत के करीबी थे. सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन दे दिया है.
कानूनी जानकारों का मानना है कि ऐसे में रिया के पास दो रास्ते हैं या तो वो हाजिर हो जाएं या फिर एंटिसिपेटरी बेल के लिए अप्लाई करें. अगर वो इन दोनों विकल्पों में से कुछ नहीं चुनती हैं तो उन्हें फरार भी घोषित किया जा सकता है.
सीबीआई डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ कर चुकी है. कल पूछताछ में सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी से रिया चक्रवर्ती के बारे में सवाल पूछा. सीबीआई ने पूछा कि रिया क्यों घर छोड़कर गईं? सीबीआई की टीम ने कल सुशांत के घर पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जांच की.