मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाई, कहा – कल को आप गांधीजी को भी अंग्रेजों का नौकर कहेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाई, कहा – कल को आप गांधीजी को भी अंग्रेजों का नौकर कहेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सावधान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को गहराई से समझे बिना इस तरह के बयान देना अनुचित है। अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणी दोबारा की गई, तो कोर्ट स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा। न्यायालय ने सवाल उठाया कि जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई, उनके प्रति ऐसा अपमानजनक रवैया कैसे अपनाया जा सकता है? कोर्ट ने यह भी कहा कि कल को क्या आप महात्मा गांधी को भी ब्रिटिशों का सेवक कहेंगे, क्योंकि उन्होंने सावरकर के लिए “फेथफुल सर्वेंट” (वफादार सेवक) शब्दों का इस्तेमाल किया था?

यह टिप्पणी न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की खंडपीठ ने दी। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से सवाल पूछा कि क्या राहुल गांधी को इस बात की जानकारी है कि महात्मा गांधी भी अपने कई पत्रों में ब्रिटिश सरकार को “आपका वफादार सेवक” जैसे शब्दों से संबोधित करते थे?

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराने वाले नृपेंद्र पांडे को भी नोटिस भेजा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

अदालत ने राहुल गांधी को यूपी की एक ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन को चुनौती देने के मामले में राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें राहुल गांधी की याचिका खारिज की गई थी।

Share This
अगला लेख → रिकॉर्ड बुक में फिर शामिल हुआ विराट का नाम, T20 में अर्धशतक …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun