मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सूखा मेवा खाने से शरीर को ताकत मिलती है, जब इसे भिगोकर खाया जाता है

सूखा मेवा खाने से शरीर को ताकत मिलती है, जब इसे भिगोकर खाया जाता है

अंजीर, जिसे सूखा अंजीर या अंजार भी कहा जाता है, सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह पेट और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यदि आप अंजीर को सूखे मेवों की तरह खाते हैं, तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सूखा अंजीर लंबे समय तक खराब नहीं होता, लेकिन इसे पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना भीगे हुए अंजीर और उनका पानी सेवन करने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं, खासकर उन लोगों को जिन्हें पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि होती हैं। अंजीर का नियमित सेवन शरीर में कमजोरी को भी दूर करता है।

यदि आप सूखा अंजीर के बजाय भीगा हुआ अंजीर खाते हैं, तो यह पुरानी कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में सहायक है। चूंकि अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। अंजीर का सेवन हृदय और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है। रात को भीगे हुए अंजीर का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है और पीएमएस (PMS) व पीसीओडी जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद साबित होता है। गर्भावस्था और मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए अंजीर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है। इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

क्या भीगे हुए अंजीर का पानी पी सकते हैं?
रात में 2-3 अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठकर अंजीर को खा लें और उसका पानी भी पी लें। इसे फेंकने की बजाय सेवन करें, क्योंकि यह पानी शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।

अंजीर के फायदे:
अंजीर फाइबर से भरपूर होता है और इसमें सॉल्युबल डाइटरी फाइबर होता है। यह एक कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अंजीर शरीर को कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे लाभकारी तत्व प्रदान करता है। यह फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। यदि आप ताजे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन, नियासिन और फोलेट्स की पूर्ति करता है।

Share This
अगला लेख → सरकार ने मनमोहन सिंह के मेमोरियल पर परिवार से की चर्चा, दिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun