मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सैफ अली खान को अस्पताल से मिली छुट्टी , घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई

सैफ अली खान को अस्पताल से मिली छुट्टी , घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई

सैफ अली खान को मंगलवार, 21 जनवरी को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह जानकारी सुबह लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने दी। सैफ के डिस्चार्ज के कागजात कल रात अस्पताल में जमा किए गए थे। सैफ को रिसीव करने के लिए उनकी पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान अस्पताल पहुंची थीं। बता दें कि गुरुवार को उनके बांद्रा स्थित घर में एक घुसपैठिए ने चोरी की कोशिश की थी, और इस दौरान सैफ पर चाकू से करीब छह बार हमला किया। हमले के बाद सैफ को रात करीब 2:30 बजे ऑटो रिक्शा से अस्पताल लाया गया, जहां उनकी दो सर्जरी की गईं।

चाकू से हुए हमले के बाद सैफ अब अपने घर पर आराम करेंगे। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को बताया था कि सैफ को पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगेगा। डॉक्टरों ने सैफ के परिवार को उन्हें घर ले जाने की अनुमति दी है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक घर जाएंगे। याद रहे कि 16 जनवरी को सैफ पर उनके ही घर में हमला हुआ था, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सैफ अली खान के डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से ठीक होने तक भारी सामान उठाने, जिम जाने और शूटिंग करने से मना किया है। साथ ही उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सैफ पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम उर्फ शहजाद को मुंबई पुलिस ने 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया था, और पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की तह तक पहुंचने के लिए कई जांच टीमें गठित कर जांच में जुटी हुई है।

Share This
अगला लेख → शाहिद कपूर की फिल्म 'DEVA' का क्लाइमैक्स होगा बेहद शानदार, म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun