मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सोने में इन्वेस्ट करने वाले हुए मालामाल,32 महीनों में दिया 125 परसेंट रिटर्न

सोने में इन्वेस्ट करने वाले हुए मालामाल,32 महीनों में दिया 125 परसेंट रिटर्न

मार्केट न्यूज़ – सोने पर निवेश करने वालों के लिए यह टाइम अच्छा है क्योंकि सुरक्षित संपत्ति के रूप में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. इसके चलते कीमतें भी रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई है. अब तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए LTV यानी कि लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को 75 से बढ़ाकर 85 परसेंट करने का फैसला लिया है.

गोल्ड ETFs में भी निवेश होने लगा है. सोने की डिमांड सप्लाई से कहीं अधिक बढ़ गई है, लिहाजा दाम तो बढ़ेंगे ही. सोने की कीमत अक्टूबर 2022 में 1,500 डॉलर से बढ़कर आज 3400 डॉलर के पार पहुंच गई है. यानी कि बीते 2 साल 8 महीने में सोने ने 125 परसेंट तक का शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में सोने की कीमत में 50 परसेंट से अधिक की वृद्धि हुई है. पिछले 10 सालों में सोने ने लगभग 180 परसेंट का रिटर्न दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोने की कीमतों में आगे भी यही तेजी जारी रहेगी?

अप्रैल, 2025 को सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच चुकी है. क्या सोने की कीमतों में यही तेजी आगे भी जारी रहेगी? गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक की मांग लंबे समय में सोने की कीमतों को नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर ले जाएगी.

गोल्डमैन का भी अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत बढ़कर 3,700 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो जाएगी और अगर अमेरिका में मंदी आती है तो यह 3,880 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो जाएगी. गोल्डमैन का अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. जेपी मॉर्गन ने भी अमेरिकी टैरिफ के चलते बढ़ती महंगाई की आशंंका और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर को देखते हुए अगले साल तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है.

Share This
अगला लेख → राहुल गांधी का आरोप बेबुनियाद: 24 घंटे में सबूत नहीं, चुनाव …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun