मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सौरभ हत्याकांड में हिमाचल से जुड़े सुराग, मुस्कान और साहिल ने मेरठ से 44 हजार रुपये में टैक्सी बुक की थी

सौरभ हत्याकांड में हिमाचल से जुड़े सुराग, मुस्कान और साहिल ने मेरठ से 44 हजार रुपये में टैक्सी बुक की थी

    मेरठ पुलिस ने सौरभ हत्याकांड में ड्रग्स एंगल की गहराई से जांच शुरू कर दी है। मामले में हिमाचल प्रदेश से जुड़े कनेक्शन सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद साहिल और मुस्कान शिमला, मनाली और कसौली घूमने गए थे। दोनों ने मेरठ से 44,000 रुपये में एक टैक्सी बुक कराई थी। पूछताछ के दौरान साहिल ने स्वीकार किया कि वह 2020-21 तक ड्रग्स का सेवन करता था, जबकि मुस्कान को शराब पीने की आदत थी।

    कसौली में ड्रग्स लेने गई थी मुस्कान और साहिल?

    मेरठ पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद दोनों कसौली में ड्रग्स लेने गए थे। इसी एंगल की पुष्टि करने के लिए पुलिस की टीमें जल्द ही शिमला-मनाली जाकर जांच करेंगी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे

    सौरभ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रौंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्कान ने सौरभ के दिल पर तीन बार चाकू से वार किए थे। यह निर्मम हत्या मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के इंदिरापुरम में की गई थी।

    चार मार्च को हुई थी हत्या

    पुलिस जांच में यह साफ हुआ है कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने चार मार्च को मिलकर सौरभ की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में रखा गया और फिर उसे सीमेंट से सील कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    मुस्कान 2023 से रच रही थी सौरभ की हत्या की साजिश

    अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुस्कान नवंबर 2023 से सौरभ की हत्या की योजना बना रही थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि साहिल अंधविश्वासी था और मुस्कान ने इसी कमजोरी का फायदा उठाया।

    स्नैपचैट पर फर्जी आईडी बनाकर किया साहिल को गुमराह

    मुस्कान ने अपने भाई के नाम से स्नैपचैट पर एक फर्जी आईडी बनाई और साहिल से कहा कि उसकी मृत मां इसी आईडी के जरिए उससे संपर्क कर रही है। मुस्कान ने साहिल को यह विश्वास दिलाया कि उसकी मां की आत्मा चाहती है कि सौरभ की हत्या हो। इसी भ्रम में आकर साहिल ने मुस्कान का साथ दिया और सौरभ को बेरहमी से मार डाला।

    Share This
    अगला लेख → नागपुर में हुई हिंसा में एक घर और 62 गाड़ियां तबाह, सरकार ने…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 95% 💨 4 km/h
    Dehradun