मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्टाइल और ग्लैमर में दिशा पाटनी को भी टक्कर देती है ये साउथ सुंदरी, अपनी अदाओं से घायल करने में माहिर

स्टाइल और ग्लैमर में दिशा पाटनी को भी टक्कर देती है ये साउथ सुंदरी, अपनी अदाओं से घायल करने में माहिर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और फिट एक्ट्रेसेज की बात हो तो दिशा पाटनी का नाम हमेशा आगे रहता है। उनकी दिलकश अदाएं, ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। दिशा का फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में बना रहता है, खासकर उनका कैजुअल और कूल लुक। लेकिन टॉलीवुड में भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो खूबसूरती और स्टाइल के मामले में दिशा पाटनी को कड़ी टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली यह एक्ट्रेस लुक्स और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीतती हैं। इनके फैंस की भी बड़ी संख्या है और इन दिनों यह टॉलीवुड की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

यह टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नभा नतेश हैं। अपने शानदार डांस मूव्स और ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हाल ही में वह घिबली आर्ट को लेकर चर्चा में आई हैं और अपनी पोस्ट की गई तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी हर तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। अपनी फिटनेस का भी वह खूब ध्यान रखती हैं और खुद को फिट रखने के लिए जिम के साथ-साथ डांस को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाती हैं।

नभा नतेश ने ‘इस्मार्ट शंकर’, ‘डार्लिंग’, ‘अल्लुदु अधुर्स’, ‘मायस्ट्रो’, ‘वज्रकाया’ और ‘नान्नु दोचुकुंदेवाते’ जैसी हिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। आने वाले समय में भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह एक्टर निखिल के साथ फिल्म ‘स्वयंभू’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ संयुक्ता मेनन भी लीड रोल में हैं। खबरें यह भी हैं कि वह निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और बॉलीवुड स्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग करने वाली हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा, वह तेलुगु फिल्म ‘नागबंधम’ में लीड रोल निभाने जा रही हैं।

नभा नतेश अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं और आने वाले दिनों में वह और भी बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि वह टॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और पसंदीदा एक्ट्रेसेज में से एक बन चुकी हैं।

Share This
अगला लेख → पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझे, फिर कड़ी मेहनत से ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,577 +811 (+1.06%)
निफ्टी 24,232 +247 (+1.03%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun