मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में यूपी की धमक,लखनऊ बना देश की तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में यूपी की धमक,लखनऊ बना देश की तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की शानदार उपलब्धियों की। इस बार उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आइए, जानते हैं इस अभूतपूर्व सफलता की कहानी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तर प्रदेश ने देश भर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में यूपी के दो शहरों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

खास बात ये है कि राजधानी लखनऊ ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। पिछले साल लखनऊ 44वें स्थान पर था, लेकिन इस बार यह गार्बेज फ्री सिटी के तौर पर 7 स्टार रेटिंग के साथ प्रदेश का नंबर एक शहर बन गया है।

लखनऊ ही नहीं, यूपी के अन्य शहरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद और प्रयागराज ने 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। इसके अलावा, प्रदेश के कुल 33 शहर टॉप 100 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हुए हैं।

  • 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में यूपी के 8 शहर टॉप 100 में।
  • 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में 13 शहर टॉप 100 में।
  • 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में 7 शहर टॉप 100 में।
  • और 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में 5 नगर टॉप 100 में शामिल।
  • वाटर+ कैटगरी में पिछले साल केवल 2 शहर शामिल थे, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है, यानी 700% की वृद्धि।
  • ओडीएफ++ स्टेटस में पिछले साल 129 शहर थे, जो इस बार 161% की वृद्धि के साथ 337 हो गए हैं।
  • 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग में पिछले साल सिर्फ नोएडा था, लेकिन इस बार 5 शहरों ने यह उपलब्धि हासिल की, जो 400% की वृद्धि दर्शाता है।
  • टोटल जीएफसी सर्टिफिकेशन में 65 से बढ़कर 84 शहर हो गए हैं, यानी 28% की वृद्धि।
  • 1 स्टार जीएफसी रेटिंग में 56 से 70 शहरों तक 25% की वृद्धि दर्ज की गई है।

: गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

  • 7 स्टार रेटिंग में लखनऊ अकेला शहर है।
  • 5 स्टार रेटिंग में आगरा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद और प्रयागराज शामिल हैं।
  • 3 स्टार रेटिंग में 6 नगरीय निकाय।
  • 1 स्टार रेटिंग में 70 नगरीय निकाय।

वाटर+ कैटगरी में भी यूपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 13 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, नोएडा, बिजनौर और शमशाबाद नगर पालिका को इस रैंकिंग में शामिल किया गया है।

स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है, बल्कि देश को यह भी दिखाया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की इस शानदार उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश की पूरी टीम को बधाई!

यह सफलता स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश सरकार, स्थानीय निकायों और नागरिकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। स्वच्छता के प्रति यह जागरूकता और मेहनत भविष्य में भी प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Share This
अगला लेख → स्पेशल ऑप्स सीजन 2 रिव्यू- एक्शन, सस्पेंस और साइबर क्राइम का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun