मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हनी सिंह के ‘Maniac’ ने मचाया धमाल, भोजपुरी तड़के ने बनाया नया रिकॉर्ड

हनी सिंह के ‘Maniac’ ने मचाया धमाल, भोजपुरी तड़के ने बनाया नया रिकॉर्ड

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का नया भोजपुरी रैप सॉन्ग ‘मैनिएक’ रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…’ गाने की धुन पर लोग झूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बना रहे हैं। खासकर, इस गाने में ईशा गुप्ता के जबरदस्त डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

गाने की लोकप्रियता इतनी तेज़ी से बढ़ी कि रिलीज़ होते ही यह कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया। अब हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि ‘मैनिएक’ ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

‘मैनिएक’ बना दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो

हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “#Maniac पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो बन गया है।” उन्होंने इस गाने के व्यूज और लाइक्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

भोजपुरी ट्विस्ट ने बढ़ाया गाने का क्रेज

इस बार गाने की चर्चा सिर्फ इसकी धुन या बीट्स की वजह से नहीं, बल्कि भोजपुरी लिरिक्स के कारण भी हो रही है। गाने में अचानक आया भोजपुरी तड़का दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ‘मैनिएक’ में कुछ देर के लिए ईशा गुप्ता नजर आती हैं, और उसी दौरान भोजपुरी लाइनें सुनाई देती हैं, जो गाने को और मजेदार बना देती हैं।

भोजपुरी पार्ट गाने वाली सिंगर रागिनी विश्वकर्मा

गाने में भोजपुरी वाले हिस्से को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है, जबकि इसके बोल अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं।

हनी सिंह का ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ भी है चर्चा में

हनी सिंह इन दिनों अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच, ‘मैनिएक’ की जबरदस्त सफलता ने उनके फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है।

Share This
अगला लेख → विधानसभा में CM योगी का जोरदार हमला – ‘गिद्धों को लाश मिली औ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun