मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हफ्तों से ट्रेंडिंग में बने रहने वाली फिल्म, 700 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिट

हफ्तों से ट्रेंडिंग में बने रहने वाली फिल्म, 700 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिट

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर धूम मचाने वाली एक फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया है। 2023 में आई साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जब आई, तो उसने जबरदस्त हंगामा मचा दिया। दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से इसका पहला भाग ओटीटी पर ट्रेंड करने लगा है। आज हम बात करेंगे उसी फिल्म के बारे में, जो ओटीटी पर लगातार ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म है ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’, जिसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। यह प्रभास की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जो उनके बैक टू बैक फ्लॉप के बाद हिट साबित हुई थी।

यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनी थी और 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू और टीनू आनंद जैसे सितारे नजर आए थे। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 308 करोड़ की कमाई की, और 10 दिनों में इसका कलेक्शन 625 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन का एक्शन दर्शकों को बेहद पसंद आया, और इसके कारण ही दर्शक ‘सालार’ के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास की पिछली फ्लॉप फिल्मों ‘राधे श्याम’ और ‘साहो’ के बाद ‘सालार’ ने उनकी किस्मत बदल दी।

अब एक साल पूरा होने के बाद, फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने ‘सालार 2’ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने हाल ही में ‘सालार 2’ की घोषणा की, और यह फिल्म फरवरी 2024 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। अब यह फिल्म ओटीटी पर भारत की टॉप 10 लिस्ट में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। प्रशांत नील ने पहले ‘केजीएफ 1’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है, और ‘सालार’ को भी आप ओटीटी पर हिंदी में देख सकते हैं।

Share This
अगला लेख → विक्की कौशल की फिल्म पर मचा विवाद, महाराणा प्रताप के वंशज बो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun