मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से मिलेगा हर महीने 2100 रुपये – सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से मिलेगा हर महीने 2100 रुपये – सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि प्रदेश में आगामी 25 सितंबर 2025 से “लाडो लक्ष्मी योजना” शुरू होगी, जिसके तहत हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह योजना मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। इस योजना में विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाओं को शामिल किया जाएगा। सरकार की योजना है कि पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, जिसे आने वाले समय में अन्य पात्र महिलाओं तक बढ़ाया जाएगा।

हर दिन लाभार्थी महिला 45 वर्ष की हो जाने पर वे ऑटोमैटिक विधवा तथा निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के पात्र हो जाएंगी तथा 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।

यह योजना महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। सीएम सैनी ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा ताकि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान हो सके।

इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यानी अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं, तो सभी तीनों को लाभ मिलेगा।

Share This
अगला लेख → 324 जिलों के 1 लाख गांवों की बदलेगी तस्वीर, आदिवासियों के लि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,930 +94 (+0.12%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun