मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हाथरस कांड को लेकर सपा का प्रदर्शन,हिरासत में लिए गए सभी विधायक

हाथरस कांड को लेकर सपा का प्रदर्शन,हिरासत में लिए गए सभी विधायक

लखनऊ – हाथरस कांड को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लखनऊ में पैदल मार्च निकला. पार्टी के नेता हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर मौन व्रत रखना चाहते थे, प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए विक्रमादित्य मार्ग बंद करा दिया गया. इस दौरान राजभवन जाने वाली सड़क भी बंद करा दी गई थी.

सपा के सभी एमएलए और एमएलसी पार्टी कार्यालय पर जुटे और पैदल मार्च शुरू किया. इस दौरान राजभवन चौराहे पर उन्हें पुलिस ने रोक दिया. उधर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर गांधी प्रतिमा की तरफ सपा विधायकों के हो रहे मार्च को रोक दिया. इस दौरान नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक होती रही.

पुलिस ने जगह-जगह आंदोलन कर रहे समाजवादी नेताओं, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पर लाठीचार्ज किया गया. वहीं सभी विधायकों को हिरासत में ले लिया गया. लम्बी मशक्क्त के बाद सभी विधायक हिरासत में लिए गए. इसके बाद इन्हें इको पार्क भेज दिया गया. नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी गिरफ्तार हुए हैं. वहीं कई कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल हुए हैं.

Share This
अगला लेख → अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप हुए कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun