मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हाथरस – पीड़िता के गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, धारा 144 का किया उल्लंघन तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हाथरस – पीड़िता के गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, धारा 144 का किया उल्लंघन तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हाथरस – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने सपा का प्रतिनिधिमंडल कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ गांव में पहुंचा. जिसके कारण धारा 144 का उल्लंघन होने के कारण पुलिस को सभी कार्यकर्ताओं को खदेड़ना पड़ा है.

सपा कार्यकर्ता पीड़िता के गांव में नारेबाजी भी करते हुए धरने पर बेथ गए,पूर्व सपा सांसद धर्मेंन्द्र यादव भी इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद दिखे. बता दें कि मजिस्ट्रेट ने पहले ही समाजवादी पार्टी के 5 लोगों को ही मिलने की इजाजत दी थी. वहीं धारा 144 के बीच भीड़ के साथ पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं को रोका गया है.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज और पथराव के बाद कहा कि वो तो देश को बचाने और लोकतंत्र को बचाने आए थे. हमारी बहनों-बेटियों के साथ नाइंसाफी हुई तो उनका दुख कम करने की कोशिश करने में क्या गलत है पर पुलिस ने हम पर लाठियां बरसा दीं. महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी लाठी से मारा.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मात्र 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को हाथरस जाने का निर्देश दिया था. वहीं इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूपी सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कर रहे थे. इस प्रतिनिधिमंडल में रामजी लाल सुमन, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, जुगल किशोर वाल्मिकी, जसवंत यादव, उदयवीर सिंह, संजय लाठर, अतुल प्रधान, राम करण निर्मल, राम गोपाल बघेल को शामिल किया गया था.

Share This
अगला लेख → नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली हुए कोरोना संक्रमित

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun