मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्कूलों का किया निरीक्षण , हर छात्रा को 1000 रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्कूलों का किया निरीक्षण , हर छात्रा को 1000 रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बालिका दिवस के अवसर पर कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ाई करने वाली 351 छात्राओं को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई दी और शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए अपने समर्पण का व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के अपने अनुभव को साझा करते हुए यह स्वीकार किया कि इन स्कूलों के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी है।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर देते हुए सुक्खू ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिससे वे जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर काम कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने धर्मशाला में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालक) का भी दौरा किया और वहां विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने कई शिक्षण पदों को भर लिया है और उप निदेशकों की पदोन्नति भी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें ‘एक्सपोजर विजिट’ पर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जल्द ही 50 मेधावी छात्रों को विदेश भेजा जाएगा।

Share This
अगला लेख → राजौरी में रहस्यमयी मौतों के कारण 230 लोगों को क्वारंटाइन कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun