हैदराबाद नगर निगम चुनाव में वोटो की गिनती जारी,भाजपा को बढ़त
हैदराबाद – हैदराबाद हुए नगर निगम चुनाव बीजेपी ने पूरी ताकत से लड़ा जिसका परिणाम भी दीख रहा है ,आज नगर निगम में चल रहे वोटो की गिनती में भाजपा को बढ़त होती दिख रही है
रुझानों के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी ने बढ़ी बढ़त हासिल कर रखी है.141 सीटों पर रुझान आ चुका है. ओवैसी के गढ़ में बीजेपी बढ़ी जीत हासिल करती दिख रही है. बीजेपी बहुमत से ज्यादा 88 सीटों पर आगे है, जबकि टीआरएस 34 सीटों पर आगे है. वहीं, AIMIM 17 सीटों पर आगे है. कांग्रेस सिर्फ दो सीट पर आगे है.
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है. यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं. इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं और तेलंगाना के 5 लोकससभा सीटें आती हैं. यही वजह है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में केसीआर से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी तक ने ताकत झोंक दी