मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हैदराबाद में जन्माष्टमी समारोह के दौरान करंट लगने से 5 की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद में जन्माष्टमी समारोह के दौरान करंट लगने से 5 की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उप्पल थाना क्षेत्र के रामंतपुर गोखले नगर में जन्माष्टमी के उत्सव के दौरान एक भयानक हादसा हुआ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी जुलूस के दौरान नाच-गाने के साथ निकाले जा रहे रथ के बिजली के हाईटेंशन तारों से टकराने के कारण करंट लगने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

रथ जब बिजली के तारों के संपर्क में आया, तब उसे हाथ से खींच रहे नौ लोगों को करंट लगा। इस दर्दनाक हादसे में कृष्ण यादव (21), श्रीकांत रेड्डी (35), सुरेश यादव (34), रुद्र विकास (39) और राजेंद्र रेड्डी (45) की मौत हुई। घायल चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है और स्थानीय प्रशासन से ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग उठ रही है।

भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इस हादसे ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की खुशियों को भी गम में बदल दिया।

Share This
अगला लेख → रूस की फैक्ट्री में धमाका, 20 की मौत, 134 घायल; राहत और बचाव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun