मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हैदराबाद में जर्मन महिला ने कैब ड्राइवर पर बलात्कार का लगाया आरोप, अपने दोस्त से मिलने आई थी

हैदराबाद में जर्मन महिला ने कैब ड्राइवर पर बलात्कार का लगाया आरोप, अपने दोस्त से मिलने आई थी

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 22 वर्षीय जर्मन महिला ने आरोप लगाया है कि एक कार चालक ने उसे कार में बैठने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार देर शाम कार की पिछली सीट पर चालक ने उसके साथ बलात्कार किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

महिला ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ चार मार्च को हैदराबाद आई थी और दोनों शहर में घूम रहे थे। इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने का प्रस्ताव दिया, जिसमें कुछ अन्य यात्री भी थे, जो बाद में उतर गए। महिला के अनुसार, जब कार मामीडीपल्ली इलाके में पहुंची, तो उसका दोस्त वहां उतर गया और वह अकेले चालक के साथ कार में तस्वीरें लेने के लिए गई। उसी दौरान, चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बाद में अपने दोस्त को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पहाड़ीशरीफ थाने में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले, झारखंड में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जब एक स्पेनिश दंपत्ति बाइक राइड के दौरान भारत से नेपाल जाते हुए झारखंड में एक महिला के साथ बलात्कार का शिकार हुई थी। इस घटना के बाद महिला ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया था

Share This
अगला लेख → अयोध्या में शराब की दुकान हटवाने के लिए युवक ने किया हंगामा,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun