मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

होम क्वारंटाइन से भागा युवक खेत में प्रेमिका के साथ मिला

होम क्वारंटाइन से भागा युवक खेत में प्रेमिका के साथ मिला

कुशीनगर – जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में होम क्वारंटाइन युवक बुधवार को गन्ने के खेत में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। गांव वालो ने दोनों की पिटाई करने के साथ पुलिस को सौंप दिया। बाद में दोनों के परिजन उनका निकाह कराने पर राजी हो गए। उन्होंने लिखकर दिया कि 30 मई तक निकाह कराकर पुलिस को सूचना देंगे। इसी आधार पर होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश के साथ दोनों को घर भेज दिया गया।

खड्डा थाना क्षेत्र के गांव का प्रवासी मजदूर कुछ दिन पूर्व बाहर से लौटा था। अस्पताल में उसकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया। युवक इसका उल्लंघन करते हुए बुधवार को अपनी प्रेमिका से मिलने गन्ने के खेत में पहुंच गया। काफी देर से गायब युवक को खोजते हुए परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचे और दोनों पकड़ लिया। पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। आठ घंटे बाद लड़के ने 30 मई से पहले होम क्वारंटाइन की अवधि समाप्त होने के बाद लड़की से निकाह कर लेने की बात कही। एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं। निकाहनामे की बात पर दोनों परिवारों ने समझौता कर लिया है। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।

Share This
अगला लेख → घट सकती है आपकी EMI ,रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.4% घटाकर 4 फी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun