मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

1 जून से इन राज्यों में मिलेगा महंगा पेट्रोल-डीजल

1 जून से इन राज्यों में मिलेगा महंगा पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली – कोरोना संकटकाल में जारी लॉकडाउन के कारण सारी गतिविधियां रुकी हुई थीं जो की अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. हालांकि पिछले काफी समय से औद्योगिक और जनसामान्य के काम रुके पड़े हैं और इसके चलते राज्यों को काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है. अब इसी को देखते हुए धीरे-धीरे राज्य कुछ उपाय अपना रहे हैं और इनमें से एक है पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट बढ़ाना.

एक जून से उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम अपने यहां पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने वाला है. मिजोरम सरकार ने एलान किया है कि 1 जून से राज्य में पेट्रोल पर 2.5 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी की दर से वैट बढ़ाया जाएगा. इसके बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी.

वैट बढ़ोतरी के बाद मिजोरम में पेट्रोल की कीमत 66.54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 69.87 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचेगी और डीजल के भाव 60.49 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाएंगे. मिजोरम के ;अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, कर्नाटक और असम के अलावा हरियाणा सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाया था जिससे इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इसके अलावा उड़ीसा ने भी हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर वैट में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की है.

Share This
अगला लेख → लॉक डाउन ने उजाड़ दी जरवेरा फूलों की बगिया

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun