मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

10 मिनट की देरी ने बचा ली जान: अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बचीं ये महिला बोलीं- बप्पा ने कर दिया चमत्कार

10 मिनट की देरी ने बचा ली जान: अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बचीं ये महिला बोलीं- बप्पा ने कर दिया चमत्कार

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन जा रही थी, टेकऑफ के चंद मिनटों बाद ही क्रैश हो गई। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक चमत्कार भी हुआ—एक महिला की जान सिर्फ 10 मिनट की देरी की वजह से बच गई। भरूच की रहने वाली भूमि चौहान को उसी दिन लंदन के लिए इसी विमान में यात्रा करनी थी। वह छुट्टियां बिताने के लिए दो साल बाद भारत आई थीं और अब वापस लौट रही थीं। लेकिन अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम ने उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने में देर कर दी। फ्लाइट के लिए निर्धारित समय से सिर्फ 10 मिनट देरी से पहुंचने के कारण उन्हें बोर्डिंग की अनुमति नहीं मिली और वह यात्रा नहीं कर पाईं। शुरुआत में भूमि को फ्लाइट छूटने का बहुत अफसोस था, लेकिन जब कुछ ही देर बाद विमान हादसे की खबर आई, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने कहा, “जब मुझे हादसे की जानकारी मिली, मेरा शरीर कांप उठा। मैं बोल नहीं पा रही थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं उस प्लेन में नहीं थी। आज मैं गणपति बप्पा का तहेदिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरी जान बचा ली।” विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और महज दो मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब विमान 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, तब उसका संतुलन बिगड़ गया और वो तेजी से नीचे गिरने लगा। दोपहर 1:40 बजे ज़ोरदार धमाके के साथ प्लेन धराशायी हो गया।

इस हादसे में विमान में मौजूद 242 यात्रियों और क्रू के 23 सदस्यों में से सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बच पाया है। बाकी सभी की मौत हो गई। मृतकों में भारतीय नागरिकों के अलावा ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के लोग भी शामिल थे। हादसा इतना भयंकर था कि अधिकांश शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। इस भीषण दुर्घटना ने जहां कई परिवारों को तबाह कर दिया, वहीं भूमि जैसी कुछ कहानियों ने लोगों को चमत्कार और आस्था पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर दिया। भूमि आज भी उस क्षण को याद कर कांप जाती हैं, जब वो एयरपोर्ट पर चेक-इन गेट पर खड़ी थीं—सिर्फ 10 मिनट की देरी ने उनकी जिंदगी बदल दी।

Share This
अगला लेख → एयर इंडिया हादसे में मृतकों के परिवारों को टाटा ग्रुप देगा 1…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun