मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

12 साल में किए गिने-चुने 6 शो, एक सीरियल ने दिलाई रातों-रात पहचान , जानिए अब क्या कर रहा है ये एक्टर?

12 साल में किए गिने-चुने 6 शो, एक सीरियल ने दिलाई रातों-रात पहचान , जानिए अब क्या कर रहा है ये एक्टर?

आज के दौर में रोमांटिक और फैमिली ड्रामा सीरियल्स देखना आम हो गया है, लेकिन अगर हम 2000 के दशक की बात करें, तो उस समय इन शोज़ का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता था। खासकर जब कोई नया रोमांटिक शो ऑनएयर होता था, तो दर्शक उसे लेकर काफी उत्साहित रहते थे। ऐसे ही एक समय में एक शो आया था – ‘बेइंतहा’, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस शो में लीड रोल निभाया था प्रीतिका राव और हर्षद अरोड़ा ने। आज भी फैंस इस जोड़ी को उनके ऑनस्क्रीन किरदारों के नाम से याद करते हैं और उन्हें एक बार फिर साथ देखने की ख्वाहिश रखते हैं।

‘बेइंतहा’ में हर्षद अरोड़ा ने ज़ैन अब्दुल्ला का किरदार निभाया था, जो दर्शकों का फेवरेट बन गया था। लेकिन अब, लंबे समय बाद एक बार फिर हर्षद चर्चा में हैं – मगर इस बार वजह थोड़ी चौंकाने वाली है।

दरअसल, हर्षद की को-स्टार प्रीतिका राव ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हर्षद इंडस्ट्री की हर महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है और लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ये हर्षद अरोड़ा हैं कौन?

हर्षद अरोड़ा एक भारतीय टीवी एक्टर और मॉडल हैं, जिन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। एक्टिंग में कदम रखने से पहले उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। 2013 में ‘बेइंतहा’ से टीवी की दुनिया में एंट्री ली और फिर उन्हें कई और शोज़ में देखा गया – जैसे ‘खतरों के खिलाड़ी 6’‘दहलीज’‘सुपरकॉप्स बनाम सुपर विलेन्स’, और हाल ही में ‘गुम है किसी के प्यार में’

टीवी इंडस्ट्री में पहचान और स्टारडम
‘बेइंतहा’ (2013–2014) से जहां उन्हें पहली बड़ी पहचान मिली, वहीं 2015 में ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ में हिस्सा लेकर उन्होंने अपनी अलग छवि पेश की। इसके बाद 2016 में ‘दहलीज’ और 2023 में ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे शोज़ से वे लगातार चर्चा में रहे। इस शो में उन्होंने ‘सत्या’ का किरदार निभाया, जिसकी लीप के बाद मौत हो जाती है।

हालांकि, शो में उनकी एंट्री कम समय के लिए रही, लेकिन इससे उन्हें बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई – पहले शो के कारण, और अब इस विवाद के चलते।

Share This
अगला लेख → विटामिन बी12 ज्यादा लेने से हो सकते हैं कई रोग, सतर्क रहना ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun