मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

15 सेकंड की हंसी से बढ़ेगी उम्र, बाबा रामदेव से जानें लाफ्टर थेरेपी के फायदे

15 सेकंड की हंसी से बढ़ेगी उम्र, बाबा रामदेव से जानें लाफ्टर थेरेपी के फायदे

खुशी एक ऐसा अनुभव है जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। यह किसी को भी, कभी भी मिल सकती है, बस जरूरत है इसे पहचानने की। बड़ी खुशियों के पीछे भागने के बजाय हमें रोजमर्रा की छोटी-छोटी खुशियों को अपनाना चाहिए। दरअसल, ये छोटे-छोटे सुख ही मिलकर जीवन में बड़ी खुशियां लाते हैं। लेकिन अफसोस, ज्यादातर लोग इस बात को समझ नहीं पाते। उन्हें तो एक झटके में ही ढेर सारी खुशियां चाहिए। शायद यही कारण है कि दुनिया में 50 करोड़ से ज्यादा लोग हमेशा खुशी की तलाश में भटकते रहते हैं।

आज की दुनिया और खुशी की कमी

लोग हंसना तक भूल चुके हैं, फिर भी सुख की खोज में हैं। जबकि शोध बताते हैं कि दिनभर में सिर्फ 15 मिनट खुलकर हंसना, 2 घंटे की नींद के बराबर फायदेमंद होता है। एक बार जोर से हंसने से लगभग 3.5 ग्राम कैलोरी बर्न होती है, और 15 सेकंड लगातार हंसने से आपकी उम्र में 2 दिन का इजाफा होता है। खासकर भारत के युवाओं को खुश रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है। एक सर्वे के अनुसार, 30 से 44 वर्ष की उम्र के लोग सबसे ज्यादा नाखुश हैं। शायद इसी वजह से भारत वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में काफी पीछे है।

तनाव भरे जीवन का असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है। लगातार टेंशन में रहने से दिल, दिमाग, पाचन तंत्र, शुगर और ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी कारण, आजकल बाजार में डोपामाइन बूस्ट करने वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जैसे डोपामाइन ड्रेसिंग, डोपामाइन फास्टिंग और बूस्टिंग हॉबीज

क्या है असली खुशी का राज?

विशेषज्ञों का मानना है कि असली खुशी हमारे भीतर ही छिपी होती है। जब हम खुद को स्वाभाविक रूप से खुश रख सकते हैं, तो इसके लिए किसी बाहरी साधन या दवा की जरूरत क्यों? यही कारण है कि रोज सुबह उठकर योग और मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

खुश कैसे रहें?

  • जरूरतमंदों की मदद करें
  • हर घंटे 10 सेकंड तक स्ट्रेचिंग करें
  • अपनों की मुस्कुराती हुई तस्वीरें देखें
  • मीठा खाने से मूड बेहतर होता है
  • गुस्सा नियंत्रित करें
  • कुछ देर टहलें
  • नियमित रूप से योग करें
  • मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें

गुस्सा कैसे नियंत्रित करें?

  • गुस्से के कारणों को समझें
  • आत्मनियंत्रण विकसित करें
  • क्रोध के लक्षण पहचानें
  • गुस्से में निर्णय लेने से बचें

हंसने के अद्भुत फायदे

  • शरीर में एंटीबॉडी बनने लगती हैं
  • इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं
  • बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है
  • पेट की मांसपेशियों की बेहतरीन एक्सरसाइज होती है
  • दिल की सेहत के लिए खुशी एक X फैक्टर की तरह काम करती है
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
  • नसों की सूजन कम होती है
  • हार्ट प्रेशर नियंत्रित रहता है

लाफ्टर योग के लाभ

  • तनाव और चिंता कम होती है
  • डिप्रेशन दूर करने में मददगार
  • डर को खत्म करता है
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
  • ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है
  • नकारात्मकता को दूर भगाता है

इसलिए, खुश रहने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, बस अपने अंदर की खुशी को पहचानिए और इसे हर दिन संजोकर रखिए।

Share This
अगला लेख → सिर्फ 15 मिनट का व्यायाम , कम समय में बेहतरीन फिटनेस पाने का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun