मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी भी होंगे शामिल

17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी भी होंगे शामिल

हरियाणा में नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. कार्यक्रम पंचकुला में आयोजित किया जाएगा और शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे. बता दें कि हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है.

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. किसान और पहलवान आंदोलन के बाद बीजेपी सरकार के खिलाफ बनी सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए पार्टी ने जीत का परचम फहराया है. हरियाणा के चुनाव नतीजों में बीजेपी को 48 और कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है. इनेल को 2 सीटें मिलीं जबकि अन्य उम्मीदवारों को 3 सीटें मिलीं। कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बीजेपी को समर्थन दिया है.

नौ साल तक हरियाणा के सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ जब हरियाणा में सत्ता विरोधी माहौल शुरू हुआ तो पार्टी ने सीएम बदल दिया. चुनाव से 200 दिन पहले नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी गई थी. और सैनी ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

नायब सिंह सैनी ने अग्निवीर नीति को अपने तरीके से लागू किया और कहा कि अग्निवीरों को हरियाणा में रोजगार दिया जाएगा. यह नीति ग्रामीण इलाकों में काम आई और बीजेपी ने अपना वोट बैंक साधे रखा. इसके साथ ही सैनी ने 26 फसलों पर एमएसपी की घोषणा की, उन्होंने ओबीसी मतदाताओं को अपनी पार्टी में एकजुट किया और कांग्रेस के लिए पासा पलट दिया.

Share This
अगला लेख → गदर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने किया नई फिल्म वनवास का ऐ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun