19 साल बाद अक्षय कुमार के संग नज़र आएँगी रवीना टंडन , जाने कोनसी होगी फिल्म
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों हाल ही में अपनी रिलीज ओएमजी 2 को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल में ही एक्टर को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर ‘वेलकम’ के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। बीते दिनों ही ‘वेलकम 3′(Welcome3) को लेकर एक बड़ा अनाउंसमेंट किया गया था। बताया गया था कि ‘वेलकम टू जंगल’ के नाम से साल 2024 में क्रिसमस के मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट पर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है इस फिल्म में अब अक्षय के साथ ही रवीना टंडन भी नजर आएंगी।
एक बार फिर दिखेगी एक साथ जोड़ी
बता दे की साल 2004 में अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने फिल्म ‘आन: मेन एट वर्क’ में साथ काम किया था। ‘फिल्मफेयर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों करीब 19 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। वैसे अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा था. बाद में दोनों जिंदगियां अलग हो गईं। एक तरफ अक्षय कुमार ने ट्विंकल से शादी की तो वहीं रवीना ने अनिल थडानी से शादी की।