मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

24 साल के युवा क्रिकेटर ने छठे वनडे में किया कमाल, ODI में तीसरी बार देखने को मिला ये अद्भुत नजारा

24 साल के युवा क्रिकेटर ने छठे वनडे में किया कमाल, ODI में तीसरी बार देखने को मिला ये अद्भुत नजारा

न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। पहले टी20 सीरीज में हार झेलने के बाद अब वनडे सीरीज भी उनके हाथ से निकलती दिख रही है। दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आई और टीम ने 114 रन के भीतर ही 8 विकेट गंवा दिए।

हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। इस मैच में न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मिचेल हे ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 78 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, वह अपने वनडे करियर के पहले शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए और नाबाद 99 रन बनाकर लौटे।

वनडे क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड

मिचेल हे वनडे इतिहास में 99 रन पर नाबाद रहने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में 11 साल बाद किसी विकेटकीपर ने ऐसा कारनामा किया है। इससे पहले 2014 में UAE के स्वप्निल पाटिल स्कॉटलैंड के खिलाफ 99 रन बनाकर नॉट आउट रहे थे। वहीं, सबसे पहले यह रिकॉर्ड 1999 में जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लावर ने बनाया था, जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में 99 रन पर नाबाद लौटे थे।

वनडे में 99* रन पर नॉट आउट रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज

  1. एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) बनाम ऑस्ट्रेलिया, हरारे, 1999
  2. स्वप्निल पाटिल (UAE) बनाम स्कॉटलैंड, लिंकन, 2014
  3. मिचेल हे (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन, 2025

मिचेल हे ने अपना वनडे डेब्यू पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में किया था। इस मैच से पहले उनके नाम 5 वनडे मैचों में कुल 59 रन थे, लेकिन इस छठे मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त पारी खेलकर 99 रन बना दिए, जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 293 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा।

Share This
अगला लेख → प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में किन व्यक्तियों को गवाह बनने की अनुमत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun