मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

29 जनवरी से होगी माघ महीने की शुरूआत, जानिए क्या है महत्व

29 जनवरी से होगी माघ महीने की शुरूआत, जानिए क्या है महत्व

प्रयागराज – आगामी 29 जनवरी से माघ मास की शुरुआत होने वाली है जो की 27 फरवरी 2021 तक रहेगा. इस मास में शाही स्नान और दान का बड़ा महत्व माना जाता है. माना जाता है की माघ मास के दौरान पवित्र नदी में स्नान कर दान करने से हर पाप से मुक्ति मिल जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ मास साल का 11वां महीना होता है.

मान्यता है कि माघ मास में दान करने से मन को अधिक प्रसन्नता मिलती है. साथ ही साथ सकारात्मकता भी आती है. लोग इस माह में पशुओं को चारा भी खिलाते हैं. साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं. कहा जाता है कि दान-पुण्य करने से मन में आया विकार भी खत्म होता है.

ऐसा माना जाता है की महाभारत के युद्ध के दौरान धर्मराज युधिष्ठिर के कई परिजन मारे गए थे. उन्हें वीरगति दिलाने के लिए युधिष्ठिर ने कल्पवास किया था. इसके अलावा, गौतमऋषि ने भगवान इंद्र को श्राप दिया था. भगवान इंद्र को श्राप से मुक्ति तब मिली, जब उन्होंने माघ माह के दौरान पवित्र नदी में स्नान किया. हर साल माघ माह के दौरान लोग शाही स्नान करने के लिए पवित्र नदियों पर जमा होते हैं. इस दौरान नदियों पर स्नान करने वालो की भारी संख्या जुटती है

Share This
अगला लेख → देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, 23 लाख से ज्या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun