मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

3 दिन में 13 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में तबाही का मंजर

3 दिन में 13 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में तबाही का मंजर

भारतीय शेयर बाजार का हाल इन दिनों बेहाल है. सोमवार, 28 जुलाई को शेयर बाजार के लगातार तीसरे सेशन में गिरावट दर्ज की गई. आज मंगलवार को भी शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्ट दोनों गिरावट के साथ खुले हैं.

इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील में हो रही देरी है. जैसे-जैसे 1 अगस्त टैरिफ की डेडलाइन की तारीख नजदीक आ रही है विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं. इसके अलावा, कमजोर तिमाही के नतीजे भी इस गिरावट के पीछे जिम्मेदार है. 

तीन दिन में निवेशकों के डूबे करोड़ों

सोमवार को सेंसेक्स 572 अंक या 0.70 परसेंट की गिरावट के साथ 80,891.02 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 156 अंक या 0.63 परसेंट फिसलकर 24,680.90 पर बंद हुआ. सभी सेक्टर में भारी बिकवाली के चलते बीएसई मिडकैप इंडेक्स में भी 0.73 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.31 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. बीते महज तीन सत्रों में सेंसेक्स 1,836 अंक या 2.2 परसेंट टूट चुका है, जबकि निफ्टी 50 में 2.1 परसेंट की गिरावट आई है.

महज तीन दिनों में निवेशकों को 13 लाख करोड़ का नुकसान हुआ क्योंकि बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बुधवार, 23 जुलाई को 460.35 लाख करोड़ से घटकर सोमवार, 28 जुलाई को लगभग 448 लाख करोड़ रह गया. अकेले सोमवार को बाजार से लगभग 4 लाख करोड़ का सफाया हो गया और मार्केट कैप 451.7 लाख करोड़ से नीचे गिर गया. 

Share This
अगला लेख → "ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से शशि थरूर और मनीष तिवारी बाहर, गान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun