मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

“7 दारोगा के हाथ-पैर तोड़कर गड्ढे में फेंकवाया,” कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

“7 दारोगा के हाथ-पैर तोड़कर गड्ढे में फेंकवाया,” कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

    सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने जनाधिकार यात्रा के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया है। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। डॉ. निषाद ने कहा, “हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं, सात दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर और उन्हें गड्ढे में फेंकवाकर यहां पहुंचे हैं।” यह बयान सुनते ही विपक्षी दलों ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    यह घटना तब हुई जब डॉ. संजय निषाद जनाधिकार यात्रा के तहत सुल्तानपुर के चांदा इलाके के मदारडीह में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में यह विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया। डॉ. निषाद इन दिनों अपने समाज को संगठित करने के लिए संवैधानिक अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। यह यात्रा 30 नवंबर 2024 को सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी शक्तिपीठ से शुरू हुई थी और सोनभद्र तक जाएगी। मंगलवार को सुल्तानपुर में कई जगहों पर जनसभाएं आयोजित हुईं, जिनमें चांदा बाजार की सभा में यह विवादित बयान सामने आया।

    इसके अलावा, सुल्तानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. निषाद ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी को यह सोचना चाहिए कि वे औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं या भगवान श्रीकृष्ण को। हम निषादराज को अपना आदर्श मानते हैं, और आज भगवान राम को आदर्श मानने वाली सरकार चल रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि सपा के कुछ नेता ही अपनी पार्टी के दुर्भाग्य का कारण बन रहे हैं और उसे ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना रहे हैं।

    डॉ. संजय निषाद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना होगा कि वे अपने इस बयान पर क्या सफाई देते हैं और इस विवाद का असर उनकी राजनीतिक छवि पर कैसे पड़ता है।

    Share This
    अगला लेख → प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स के साथ फोटो शेयर करते ह…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 95% 💨 4 km/h
    Dehradun