मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जब स्टेशन पर लगा बिल्ली के गुमशुदगी का पोस्टर

जब स्टेशन पर लगा बिल्ली के गुमशुदगी का पोस्टर

गोरखपुर – आपने रेलवे स्टेशन ,बस अड्डों पर इंसानो के गुमशुदा होने के पोस्टर अक्सर देखे होंगे लेकिन गोरखपुर स्टेशन पर एक अनोखा नज़ारा दिखा जब एक बिल्ली के गुम हो जाने पर उसके गुमशुदा होने का पोस्टर रेलवे स्टेशन पर लगा दिखा.

दरअसल गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लगा ईनामी बिल्ली का पोस्टर इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल नेपाल की पूर्व वरिष्ठ महिला अधिकारी ईला शर्मा की बिल्ली गुम हो गयी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने पर अचानक से बिल्ली ट्रेन से कूद गयी थी। जिसके बाद बिल्ली की तलाश में पूर्व महिला अधिकारी ने अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी मश्क्कत की लेकिन उनकी पालतू बिल्ली का पता नहीं चल पाया।

पूर्व महिला अधिकारी ने अपनी पालतू बिल्ली पर ईनाम जारी करने के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में जगह-जगह बिल्ली की फोटोयुक्त एक पोस्टर लगाया है। जिसमें लापता बिल्ली हिवर को खोजकर लाने वाले को 11 हजार रूपया का नगद ईनाम देने की बात कही गयी है। पोस्टर में पूर्व महिला अधिकारी ईला शर्मा ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। गौरतलब है कि गुम बिल्ली की वजह से महिला अधिकारी ने वापस नेपाल जाने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है। फिलहाल सर्किट हाउस में रूककर पूर्व महिला अधिकारी ईला शर्मा अपनी पालतू बिल्ली को पाने की कोशिश में जुटी है। साथ ही लोगों से बिल्ली को खोजने को लेकर पोस्टर जारी कर मदद की अपील भी की है।

Share This
अगला लेख → इस बार भी जवानों संग दीवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun