मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

AAP के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा दोषी करार, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला l

AAP के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा दोषी करार, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला l

तरनतारन, पंजाब: तरनतारन की अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को 2013 में हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी पाया है। अदालत ने 12 सितंबर को सजा सुनाने का फैसला किया है।

यह मामला उसमां गांव की रहने वाली हरबिंदर कौर नामक दलित महिला के साथ 4 मार्च 2013 को एक शादी समारोह के दौरान हुई छेड़छाड़ और उसके बाद मारपीट से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, जब हरबिंदर कौर ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो वहां मौजूद आरोपियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की। मामले का वीडियो वायरल होने पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को सुरक्षा देने के आदेश दिए।

चार्टेड टैक्सी चालकों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिनमें से मनजिंदर सिंह लालपुरा भी शामिल थे। लालपुरा 2022 में इसी इलाके से AAP के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पिछले लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी और अब अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया।

अदालत ने दोषी पाए गए मनजिंदर सिंह लालपुरा को पुलिस हिरासत में ले लिया है। सजा की घोषणा 12 सितंबर को होगी।

AAP ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस फैसले को लेकर बहस जारी है।

Share This
अगला लेख → ज्ञानदायिनी, भक्ति से जोड़ने वाली और मुक्ति का मार्ग दिखाने व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun