मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Agniveer Bharti : लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली की शुरूआत, जानें पूरा शेड्यूल

Agniveer Bharti : लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती  रैली की शुरूआत, जानें पूरा शेड्यूल

अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवंबर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो रही है। ये सभी भर्तियां लखनऊ छावनी में आर्मी मेडिकल कोर के स्टेडियम में आयोजित की गई हैं। इस भर्ती में विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा महिला सैन्य पुलिस भर्ती 27 और 28 नवंबर को लखनऊ में होगी।

पहले दिन भर्ती रैली में औरैया, चित्रकूट और कन्नौज के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण होगा। इस भर्ती में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

आपको बता दें कि इस भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों से 11000 अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया कॉमन रिटन एंट्रेंस टेस्ट पास किया है. ये उम्मीदवार अब भर्ती के अगले चरण में भाग ले सकते हैं। ये अभ्यर्थी आज से शुरू हो रही भर्ती रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे हैं.

जिलेवार कार्यक्रम

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ के विभिन्न जिलों की अलग-अलग तहसीलों से लोग आएंगे।

16 नवंबर को औरैया जिले की बिधूना, औरैया व अजीतमल तहसील, चित्रकूट जिले की कर्वी व मऊ तहसील तथा कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील के अभ्यर्थी आएंगे।

17 नवंबर को कन्नौज, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, फतेहपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

18 नवंबर को बाराबंकी जिले की रामनगर, नवाबगंज, सिरौली, गौसपुर, रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ तहसील, गोंडा जिले की गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर व तरबगंज तहसील के अभ्यर्थी आएंगे।

19 नवंबर को कानपुर देहात जिले की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकंदरा व मैथा तहसील, उन्नाव जिले की पुरवा तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

20 नवंबर को उन्नाव जिले की सफीपुर, उन्नाव, हसनगंज, बीघापुर, बांगरमऊ, कानपुर नगर जिले की घाटमपुर और बिल्हौर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

21 नवंबर को कानपुर और कानपुर नगर की नर्वल तहसील तथा फतेहपुर जिले की खागा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

22 नवंबर को फतेहपुर जिले की बिंदकी और फतेहपुर तहसील, लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बीकेटी, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

इसके अलावा महिला सैन्य पुलिस भर्ती 27 और 28 नवंबर को लखनऊ में होगी।

Share This
अगला लेख → UP : जयंत चौधरी 9 दिसंबर को आएंगे लखनऊ , अखिलेश यादव से करें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun