मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Amitabh Bachchan को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

Amitabh Bachchan को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को बुधवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर के 2022 में निधन के बाद, परिवार और ट्रस्ट ने सुर साम्राज्ञी की याद में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की स्थापना की। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनके अलावा संगीत निर्देशक एआर रहमान को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार और अभिनेता रणदीप हुडा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप सहित अन्य को कल पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अब 24 अप्रैल की शाम को थिएटर-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर अमिताभ बच्चन को 81 साल की उम्र में सम्मानित किया गया है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. उसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

Share This
टैग: #Bollywood news
अगला लेख → UP : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, डीएम-एसपी ने तलाशी दु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun