02/02/2026
उत्तरी कश्मीर में NIA ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की, ऑपरेशन के दौरान दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले जा रहे हैं; मुंबई में फायरिंग केस को लेकर पुलिस जल्द ही फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का बयान दर्ज करेगी; पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी आज SIR मुद्दे पर चुनाव आयोग में CEC और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करेंगी और असंतोष की स्थिति में दिल्ली में सांसदों के साथ प्रदर्शन का संकेत; बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ, बजट कल पेश होगा; वहीं जम्मू-कश्मीर में सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र हंजीवेरा से करीब 5 किलोमीटर दूर रहा।