18.6.25
G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण, 10 साल बाद यहां आया- कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की – रेलवे टिकट के लिए 1 जुलाई से आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य; लागू की जा रही नई व्यवस्था- नौसेना में शामिल होने जा रहा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर युद्धपोत ‘अर्नाला’, दुश्मन की पनडुब्बियों को करेगा तबाह- अहमदाबाद विमान हादसे के बाद ड्रीमलाइनर विमानों की जांच जारी, अब तक एअर इंडिया ने रद्द की 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें- प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्र ने कहा कि राज्यों को आपदा जोखिम को कम करने के लिए किफायती, लेकिन उच्च प्रभाव वाली योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए- मुंबई में रैपिडो और उबर पर धोखाधड़ी का केस, सरकार और RTO से लाइसेंस के बगैर ट्रांसपोर्ट सर्विस दे रहे- कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की OBC लिस्ट अधिसूचना पर 31 जुलाई तक अंतरिम रोक लगाई- अंबानी को एशियन-पेंट के शेयरों में ₹9000 करोड़ का मुनाफा, 2008 में ₹500 करोड़ में शेयर खरीदे थे, अब 2200% के मुनाफे में बेचे- चांदी ₹1.09 लाख किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची, आज ये ₹2,400 महंगी हुई, सोना ₹226 गिरकर ₹99,147 पर आया