24.4.20
कोविड UPDATE देशभर में आज सुबह 9 बजे तक कुल 5.41 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इसमें से 23,502 सैंपल कोरोना पॉजिट निकले। यानी देश में अब कुल 23,502 कोरोना संक्रमित पॉजिटिव केस हैं यूपी के 15 ऐसे ज़िले जहां 20 या 20 से ज़्यादा कोरोना पॉज़िटिव मामले सामने आए हैं, वहां नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे टीम 15 की बैठक ये टीम 15 वही नोडल अधिकारी हैं, जिन्हें आज नियुक्त किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ टीम 11 के साथ रूटीन बैठक करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।