अयोध्या में पीएम मोदी ने लता मंगेशकर चौराहे पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारी सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास, कनेक्टिविटी में सुधार और भगवान राम की नगरी अयोध्या की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में मैं नवनिर्मित हवाई अड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करूंगा. इसके साथ ही कई और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी सौभाग्य मुझे मिलेगा, जिससे अयोध्या और यूपी समेत देश के कई क्षेत्रों में मेरे परिवार के सदस्यों का जीवन आसान हो जाएगा.