मुख्तार के बाद अब्बास, अब उमर की बारी? | Samvaad Live
उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चा में है। इस सीट के विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द हो गई है। अब्बास, माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। अब्बास को अधिकारियों को धमकी देने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी विधायक सदस्यता खत्म कर दी गई।