मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Bihar : नवादा में दबंगों का आतंक, 80 घर फूंके, लोगों में दहशत का माहौल

Bihar : नवादा में दबंगों का आतंक, 80 घर फूंके, लोगों में दहशत का माहौल

बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी. इस आग में करीब 80 घर नष्ट हो गये. पुलिस का कहना है कि आग में 20 घर जल गए हैं और इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है. पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं, इस घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा है. यह घटना नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती की है. जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते बुधवार की रात दबंगों ने दलित परिवारों के साथ मारपीट की और फिर हवाई फायरिंग के बाद उनके घरों में आग लगा दी.

 बताया जा रहा है कि गांव में जमीन के एक हिस्से पर फिलहाल दलित परिवारों का कब्जा है. इस जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि बुधवार रात दबंगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पिटाई के साथ-साथ उनके घरों में आग लगा दी गयी. एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मकान जला दिए हैं। शुरुआत में दावा किया गया था कि 40-50 घर जले हैं, लेकिन जहां तक ​​सिविल पक्ष और पुलिस ने रात के अंधेरे में सर्वे किया है, हमने करीब 21 घरों के परिवारों की पहचान कर ली है यहां हवाई फायरिंग की घटना से इनकार किया गया है.

एसपी ने कहा कि हमने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, स्थिति सामान्य होने तक पुलिस बल तैनात रहेगा. बताया जा रहा है कि करीब 5 थानेदारों को यहां बुलाया गया है.

Share This
अगला लेख → UP : वृन्दावन के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun