मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

CM भगवंत मान ने 168 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन, विपक्ष पर भी साधा निशाना

CM भगवंत मान ने 168 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन, विपक्ष पर भी साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को गुरदासपुर जिले के काहनुवां और कादियान क्षेत्र का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने करीब 168.44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रति माह 1,000 रुपये देने की योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण ही लोगों का भरोसा सरकार पर बढ़ा है और यही कारण है कि उन्हें विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में लौटेगी।

कार्यक्रम के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि कादियान निर्वाचन क्षेत्र में हल्का प्रभारी जगरूप सिंह सेखवान के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों से संतुष्ट है।

महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना को लेकर विपक्षी दलों द्वारा पिछले चार वर्षों के बकाया की मांग उठाने पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब इन दलों की सरकारें पंजाब में सत्ता में थीं, तब उन्होंने महिलाओं के लिए ऐसी कोई योजना क्यों नहीं शुरू की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीतियां स्पष्ट और जनहित में हों, तो राज्य की किस्मत बदली जा सकती है और वर्तमान सरकार उसी दिशा में काम कर रही है।

सरकार की भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कादियान क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय 500 सीटों वाला सभागार बनाया जाएगा, जहां व्यापारी और स्थानीय लोग मेले, प्रदर्शनी या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया और लोगों पर महंगे टोल टैक्स का बोझ डाल दिया। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन अदालत के फैसलों ने सच्चाई सामने ला दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है और राज्य के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → योगी मंत्रिमंडल विस्तार टला, मंत्री बनने का इंतजार कर रहे वि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun