मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

CM यादव ने मेधावी छात्रों को दिया तोहफा, सात हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को सौंपी स्कूटी की चाबी

CM यादव ने मेधावी छात्रों को दिया तोहफा, सात हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को सौंपी स्कूटी की चाबी

मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को 5 फरवरी, बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी का तोहफा दिया। जानकारी के मुताबिक, लगभग सात हजार नौ सौ मेधावी विद्यार्थियों को सीएम यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकुर कन्वेंशन सेंटर में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की। ये सभी छात्र-छात्राएं वे हैं जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था।

सरकार ने इन विद्यार्थियों को विकल्प भी दिया। यदि कोई छात्र स्कूटी नहीं लेना चाहता या पहले से स्कूटी का मालिक है, तो उसे 95,000 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, जो इलेक्ट्रिक स्कूटी लेना चाहें, उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सीएम मोहन यादव ने एमपी बोर्ड के 12वीं के करीब 7,900 टॉपर्स को स्कूटी वितरित की। सरकारी स्कूल के छात्रों को 2023 में शुरू की गई योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 1.2 लाख रुपये और पेट्रोल स्कूटी के लिए 90,000 रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज करीब 7,500 छात्रों को स्कूटी दी गई और कुल 21,000 छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। हर छात्र को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, खासकर सरकारी स्कूल के छात्रों को जिनके लिए यह प्रोत्साहन का एक बड़ा माध्यम है। मुझे गर्व है कि हम इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं।”

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा, “मैं सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, जो इस सम्मान से लभान्वित हुए हैं। मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

स्कूटी प्राप्त करने के बाद एक छात्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार मुझे यह मिला। मुझे उम्मीद थी कि यह कभी नहीं मिलेगा, लेकिन अब मैं वाकई बहुत खुश हूं।”

Share This
अगला लेख → हाई कोर्ट के नए आदेश के अनुसार, डीएड किए हुए बीएड डिग्रीधारी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun