मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया. सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की मदद करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पीड़ितों तक पहुंचाने में कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याएं लेकर आये लोगों को आश्वासन दिया कि हर समस्या का समाधान प्रभावी ढंग से किया जाएगा.

बयान के मुताबिक, सीएम योगी ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया. कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक मदद मांगने पहुंचे

इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पताल की लागत के आकलन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर सरकार को ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Share This
अगला लेख → उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun